Wednesday, 21 June 2023
मेरा जीवन पितृसत्ता की भेंट चढ़ गया
अगर आप
Wednesday, 12 April 2023
मां
मां..
वह जो हमें इस दुनिया में
एक बार लाती है...
मगर
जीवन हमें कई बार देती है...
जब भी
हम टूटते-बिखरते हैं...
वह अपनी पूरी जीवन ऊर्जा लगाकर
हमें फिर से पुनर्जीवित कर देती है.....।
Friday, 13 January 2023
कभी-कभी
कभी-कभी जिंदगी में
भागते रहने से ज्यादा
ठहर जाना बेहतर होता है...
और वो जो कभी
हमारी प्राथमिकता में
सबसे पहला स्थान रखता था...
उसे लिस्ट से ही
बाहर कर देना जरूरी होता है
जिंदगी में सुकूं के लिए....।
Sunday, 13 November 2022
बिना उसकी जिंदगी जिए
फिंगरप्रिंट की तरह ही
कोई भी दो जिन्दगियों की कहानी
मैैच नहीं करती..
तो कैसे हम किसी और को
जज कर सकते हैं..
बिना उसकी जिंदगी जिए....।
Sunday, 2 October 2022
बढ़ती उम्र के साथ
Monday, 15 August 2022
सवाल
आज किसी ने पूछा उम्र क्या हो गई मैम आपकी
जिसने पूछा उसे जन्मदिन से लेकर साल तक पता था..
कितना स्तरीय सवाल था ना....
ऐसे ही कुछ और स्तरीय सवाल पूछे गए..
तुम जैसे लोगों के दिमाग में
कभी यह सवाल क्यों नहीं उठते कि
किस तरह रोक सकते हैं
मासूम बच्चों को यौन हिंसा से..
किस तरह दे सकते हैं किसी के जीवन को दिशा..
तुम्हारे ही घरों में तुम्हारे ही रिश्तेदार
तुम्हारे ही बच्चों का जीवन नोंच लेते हैं
तब तुम खामोश रहते हो..
उस बच्चे को भी चुप रहना सिखाते हो
तब तुम सवाल नहीं करते
तब तुम खड़े नहीं होते
क्योंकि तुम सब सभ्य समाज का हिस्सा जो ठहरे..
सामने सब ठीक लगना चाहिए
भीतर चाहे कोई खत्म हो जाए..
अपने शब्द.. अपनी उर्जा.. अपने जीवन को..
सही दिशा में लगाना सीखो
ताकि कुछ मायने हो तुम्हारे जीवन के....।