देवदास
देवदास कोई व्यक्ति
कोई पात्र नहीं
देवदास एक मनोवृत्ति है...
इंसानों के भीतर की वह मनोवृत्ति
जिसमें डूबा व्यक्ति
अपनी जिम्मेदारियों से भागता है...
जब फैसला लेना चाहिए
तब फैसला नहीं लेता...
और साहस की जगह
कायरता को चुनता है...
खुद से भागना
पलायनवादी होना ही
देवदास होना है....।
No comments:
Post a Comment