खुले में वह अपने बाल नहीं सुखा सकती
भले ही सर्दी-जुकाम उसे जकड़ ले....
ठिठुराती सर्दी में भी
अगर वह छत पर जाकर धूप में अपने बाल सुखा आए
और किसी पड़ोसी की नजर उस पर पड़ जाए
तो यह उसके स्वास्थ्य से ज्यादा
उसके चरित्र का मुद्दा हो जाएगा....
चाहे उसके घुटनों के दर्द के लिए
बताया हो डॉक्टर ने
थोड़ी देर तेल लगाकर धूप में बैठना..
लेकिन विटामिन-D उसके लिए नहीं है
क्योंकि... वह किसी के घर की बहू है.....।
No comments:
Post a Comment