Saturday 28 August 2021

हां.. मैं मानती हूं...

हां.. मैं मानती हूं

स्त्रियां कम भाग्यवान होती है 

बजाय पुरुषों के...

क्योंकि गढ़ा जाता है

यहां उनका दुर्भाग्य..

ठीक वैसे ही 

जैसे गढ़ा जाता है यहां

पुरुषों का सौभाग्य...।

Wednesday 11 August 2021

जिसकी रूह के हर कोने में 

उसकी दुल्हन सी रहती थी मैं.. 

वो किसी और का दूल्हा बन गया...

देखो मेरा हबीब अपनी इस दुल्हन को..

दुनिया की नज़रों में अपनी दुनियावी दुल्हन का

रकीब कर गया....

इस चेहरे से नजर हटाना भी नागवार था जिसे..

वो मेरा रांझा 

अपनी हर अदा को जीने का हक 

किसी और को दे गया..

उसकी हर बात ऐसे ही याद है 

जैसे अभी इसी लम्हें की ही बातें हो वो सब..

मगर हमें वो एक-दूजे का अतीत कर गया... 

नाम तो बहुत वीरता से भरा था उसका

मगर देखो मेरे वीर को.. 

अपने नाम से उलट

कायरता की एक कहानी दुनिया को दे गया..।